कब तक आँखें चार करोगी?
बोलो कब तक प्यार करोगी?
बोलो कब तक प्यार करोगी?
उल्टे सीधे लहजों से तुम,
कब तक आँखें खार करोगी?
कब तक आँखें खार करोगी?
प्यार नहीं है दिल से तुमको,
गलती तो हर बार करोगी।
गलती तो हर बार करोगी।
नफरत लेकर अपने मन में
हमसे कितना प्यार करोगी?
हमसे कितना प्यार करोगी?
दिल से दिल ये पूछ रहा है
कब तक ऐसे रार करोगी?
कब तक ऐसे रार करोगी?
माना जीवन यह दरिया है,
डर के कब तक पार करोगी?
डर के कब तक पार करोगी?
No comments:
Post a Comment