दाग दामन का छिपाने को बहाना चाहिए,
भूलकर गम जिन्दगी का मुस्कुराना चाहिए|
बदनसीबी भी मिले तो कारवाँ हो जिन्दगी,
अजनबी का साथ सबको ही निभाना चाहिए|
ख्वाहिशों की डोर सारी चाहते दिन रात की,
प्यार को तब प्यार से ही आजमाना चाहिए|
बेसहारा हो गयी है खाब सी ये जिन्दगी,
खाब में भी एक दीपक अब जलाना चाहिए|
हमसफर की बात दिल में घाव करती आजकल,
देखकर ही दिल्लगी को दिल लगाना चाहिए|
आँसुओं की धार दिल में चोट करती इसकदर,
चोट पर तब प्यार से मरहम लगाना चाहिए|
मैं अकेला तो नहीं था कोशिशें सब आपकी,
झूठ निकले राज सारे सच बताना चाहिए|
क्या खुशी क्या गम "अतुल" है घर हमारा झोपड़ी,
घर सजाने के लिए अब चाँद लाना चाहिए||
✍©अतुल कुमार यादव
भूलकर गम जिन्दगी का मुस्कुराना चाहिए|
बदनसीबी भी मिले तो कारवाँ हो जिन्दगी,
अजनबी का साथ सबको ही निभाना चाहिए|
ख्वाहिशों की डोर सारी चाहते दिन रात की,
प्यार को तब प्यार से ही आजमाना चाहिए|
बेसहारा हो गयी है खाब सी ये जिन्दगी,
खाब में भी एक दीपक अब जलाना चाहिए|
हमसफर की बात दिल में घाव करती आजकल,
देखकर ही दिल्लगी को दिल लगाना चाहिए|
आँसुओं की धार दिल में चोट करती इसकदर,
चोट पर तब प्यार से मरहम लगाना चाहिए|
मैं अकेला तो नहीं था कोशिशें सब आपकी,
झूठ निकले राज सारे सच बताना चाहिए|
क्या खुशी क्या गम "अतुल" है घर हमारा झोपड़ी,
घर सजाने के लिए अब चाँद लाना चाहिए||
✍©अतुल कुमार यादव
No comments:
Post a Comment